Tribal

Centre of Excellence for Tribal Health

All India Institute of Medical Sciences, Jodhpur

(A Collaborative Project of Ministry of Tribal Affairs, Govt. of India)

CoE Tribal Health
AIIMS JODHPUR

Logo
Logo g20

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

17 सितम्बर 2025 - 2 अक्टूबर 2025

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सेवाएँ प्रदान करना है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है — इसी विचार को साकार करने के लिए यह पहल की गई है।
इस अभियान का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर, 2025 को उनके 75वें जन्मदिन पर किया जाएगा, जो सशक्त समुदायों के लिए उनके दृष्टिकोण के अनुरूप होगा।
जनजातीय स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केन्द्र, आबू रोड़ एवं सामुदायिक चिकित्सा और पारिवारिक चिकित्सा विभाग, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर की संयुक्त साझेदारी से जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाअभियान का एक प्रमुख उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए टीकाकरण प्रयासों और पोषण संबंधी लाभों का समर्थन करना है ।
इस स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जाँच और परामर्श पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन शिविर में जाँच एवं परामर्श की प्रमुख सेवाएँ इस प्रकार रही—
• एनीमिया (रक्ताल्पता), उच्च रक्तचाप , मधुमेह की जाँच।
• सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग।
• स्केबीज़ (खुजली) एवं मलेरिया की जाँच।
• महावारी संबंधी समस्याओं पर परामर्श एवं जागरूकता।
• स्तन कर्क (Breast Cancer) एवं अन्य कर्क रोग की प्रारंभिक जाँच और जानकारी।
• अन्य स्त्री रोगों की पहचान और निःशुल्क परामर्श।

Stay Updated!

Enter your email to get the latest news and updates.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.